फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एनआईटी प्रशासन ने खेलों को बढ़ावा देने की शुरू की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चार छात्रों व एक मैस से जुड़े कर्मी की मौत के बाद बदले हालात के बीच राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए नए कदम उठाने शुरू किए हैं ताकि विद्यार्थी तनाव से मुक्त हो सकें और स्वास्थ्य भी बेहतर हो।
विज्ञापन

संस्थान ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया तो सुझाव व मांगों की झड़ी लग गई। विद्यार्थियों ने कबड्डी के लिए सिंथेटिक मैट के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं के दौरान दैनिक भत्ते में बढ़ोतरी सहित अनेक मांगें रखीं, जिन्हें प्रशासन ने पूरा करने का भरोसा भी दिया। अब कब तक ये मांगें पूरी होंगी यह समय आने पर पता चलेगा।
संस्थान निदेशक प्रो. ब्रह्मजीत सिंह ने सोमवार देर शाम को विभिन्न खेलों के कप्तानों एवं खिलाड़ियों के साथ एक खास संवाद किया। उन्होंने छात्रों को खेलों के प्रति अधिक प्रेरित करने तथा संस्थान की खेल सुविधाओं के विकास एवं आधुनिकीकरण पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

संवाद के दौरान कबड्डी टीम के कप्तान हिमांशु ने कबड्डी के लिए सिंथेटिक मैट की जरूरत बताई तो वहीं खिलाड़ियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए मिलने वाले दैनिक भत्ते में वृद्धि की मांग रखी इसके साथ ही खिलाड़ियों ने आधुनिक खेल उपकरणों की उपलब्धता, खेल मैदानों के रखरखाव, जिम सुविधाओं के विस्तार, बेहतर प्रकाश व्यवस्था तथा खिलाड़ियों के लिए बेहतर बैठने एवं पेयजल सुविधाओं की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें