फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोक के बावजूद युवा नहरों में लगा रहे जोखिम की डुबकी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस की चेतावनी को नजर अंदाज कर नहर में नहाते हुए युवा। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जान के जोखिम का डर और न ही पुलिस की सख्ती का असर। भीषण गर्मी के बीच युवा पवित्र ब्रह्मसरोवर व नहरों में प्रतिबंध के बावजूद जोखिम भरी डुबकी लगा रहे हैं।
विज्ञापन

भले ही गर्मी से राहत पाने के लिए युवा नहा रहे हैं लेकिन इसके साथ ही जान भी दांव पर लगा रहे हैं। पुलिस भी नहरों पर चेतावनी बोर्ड लगाने तक सिमट कर रह गई है जबकि इन बोर्ड के आसपास ही दिन भर युवा नहरों के गहरे पानी में गोते लगाते रहते हैं ऐसे में पुलिस की सख्ती, दावे व प्रयास धरे के धरे हैं तो वहीं कोई हादसा होने की हर समय संभावना बनी रहने लगी है।
ये हालात तब है जब पहले भी कई बार गहरे पानी के चलते हादसे हो चुके हैं। पुलिस की ओर से कई बार गश्त की गई तो वहीं चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए लेकिन ये सब बेअसर ही साबित हुए हैं। पिछले कई दिनों से युवा मनमानी से गहरे पानी में नहा रहे हैं। तीन दिन पहले ही एक युवक को पुलिस टीम ने ब्रह्मसरोवर के रेलिंग से आगे गहरे पानी में नहाते हुए पकड़ा था तो वहीं औपचारिकता भर के लिए नहरों पर भी चक्कर लगाए गए लेकिन इसका युवाओं पर कोई असर दिखाई नहीं दिया। कुरुक्षेत्र रोड पर ही भाखड़ा नहर पर युवाओं के झुंड अक्सर नहाते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें