फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एथलेटिक्स के लिए हुए ट्रायल में चार महिलाओं समेत नौ का चयन

Wed, 30 Oct 2024 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स (महिला-पुरुष) सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता के लिए दूसरे दिन भी ट्रायल हुए। इसमें 20 से ज्यादा खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल दिए। पहले दिन हुए ट्रायल में चार महिलाओं समेत कुल नौ खिलाड़ियाें का चयन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये जानकारी जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुरुष वर्ग की हुई प्रतियोगिता में हैमर थ्रो में अमन कुमार का चयन हुआ। डिस्कस थ्रो में मोहम्मद और लवन शर्मा ने हिस्सा लिया था, जिसमें मोहम्मद का चयन हो गया। जैवलिन थ्रो में चार खिलाड़ी वैभव, हर्ष, सोहेल व परनीत ने हिस्सा लिया था। इसमें वैभव के अच्छे प्रदर्शन से प्रतियोगिता उसका चयन हुआ। पुरुषों के शॉटपुट में मुकाबले में लवन शर्मा और हर्ष के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें हर्ष ने बाजी मारी। हालांकि दौड़ मुकाबले के परिणाम बुधवार को जारी किए जाएंगे। उन्होंने कि महिलाओं के डिस्कस थ्रो मुकाबले में चार खिलाड़ी ऋषिका, निशा देवी, दिविता और तमन्ना ने हिस्सा लिया। इसमें दिविता ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रवेश किया। शॉटपुट मुकाबले में पांच खिलाड़ी खुशी, मन्नत, ऋषिका, निशा देवी व सारिका ने हिस्सा लिया, जिसमें निशा देवी का चयन प्रतियोगिता के लिए हो गया। हैमर थ्रो में तानिया, अंजलि, तमन्ना व निशा के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में तानिया ने बाजी मारी। जैवलिन थ्रो में वंशिका ने अच्छा खेल खेला, जिसके दम पर उसका चयन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें