शाहाबाद के गन हाउस संचालकों में वीरवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एनआईए ने दस्तक दी। एनआईए की टीम ने एक गन हाउस पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सुबह करीब पांच बजे से की जा रही है, जो अभी भी जारी है। हालांकि इस संबंध में कोई भी पुलिस अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है लेकिन चर्चा है कि गन हाउस पर बिना रिकॉर्ड के कारतूस व कुछ असला मिला है।
इस संबंध में एनआईए के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया लेकिन इस कार्रवाई को कईं एंगल से देखा जा रहा है। शाहाबाद एसएचओ सुनील वत्स का कहना है कि एनआईए ने दबिश जरूर दी है लेकिन इसकी एनआईए की ओर से कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।