फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नव प्रवेशित छात्रों को आधुनिक सुविधाओं और मूल्यों से कराया अवगत

Sat, 30 Aug 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विद्या​र्थियों को संबो​धित करते निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में नवप्रवेशित छात्रों के स्वागत के लिए भव्य अनुस्थापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. प्रतिभा अग्रवाल ने छात्रों को विभिन्न क्लबों, एलुमिनाई नेटवर्क, प्रशिक्षण और प्लेसमेंट सेल की गतिविधियों से परिचित कराया।
अकादमिक डीन डॉ. आरपी चौहान ने आत्मनिर्भरता के महत्व और पाठ्यक्रम की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डीन डॉ. राजू पांडे ने खेल परिसर, पुस्तकालय और अन्य आधुनिक सुविधाओं के बारे में बताया। डीन एस्टेट और निर्माण डॉ. वीपी सिंह ने कहा कि संस्थान की उन्नत अवसंरचना छात्रों को समग्र विकास का माहौल देती है। उन्होंने परिसर को स्वच्छ व हरित बनाए रखने के लिए ई-वाहनों और साइकिल उपयोग पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. सरस्वती सेतिया ने पर्यावरण संरक्षण पर जबकि डॉ. मिनाती ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर बल दिया। डॉ. अंकित शाह ने उद्यमिता, अंग्रेजी भाषा कौशल और वैश्विक आर्थिक नीतियों के महत्व पर विचार रखे। डॉ. बीवी रमना रेड्डी ने छात्रों से अनुशासन, धैर्य और दूरदृष्टि जैसे मूल्यों को सफलता की कुंजी मानकर जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें