फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नव जातकों व विवाहिताओं ने सती माता मंदिर में टेका माथा

Tue, 10 Nov 2026 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
पिहोवा। सती माता मंदिर में माथा टेकने को लेकर एकजुट हुआ सिंगला परिवार। संवाद
विज्ञापन
पिहोवा। गांव मुर्तजापुर के निकट स्थित सती माता मंदिर में दिवाली पर मेले का आयोजन किया गया इसमें विभिन्न राज्यों से सिंगला परिवार के बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने हिस्सा लिया। मंदिर ट्रस्ट की ओर से जनकराज सिंगला एवं नंबरदार वीरभान गुप्ता ने बताया कि सती माता मंदिर की बहुत मान्यता है।
विज्ञापन

दिवाली के मौके पर देश-विदेश से परिवार के लोग यहां माथा टेकने के लिए आते हैं। मंगलवार को भी मुंबई, पुणे, गुजरात आदि जगहों से परिवार के लोग नव जातकों और नई बहुओं को लेकर माथा टेकने पहुंचेंगे। इस दौरान वेद प्रकाश रोहतक परिवार की ओर से भंडारा दिया गया।
जनकराज ने बताया कि सैकड़ों साल पहले सिंगला परिवार के बुजुर्ग इस्माईलाबाद से गांव घेरड़ू होते हुए गांव मुर्तजापुर में बसने के लिए आए थे। इस दौरान वहां वे सती माता को पूजते थे। जब वे लोग यहां आए तो माता को भी अपने साथ लाने की मन में ठानी और वहां से मंदिर की ईंट लेकर साथ चल दिए। यहां से गुजरते समय सरस्वती नदी के किनारे अचानक ईंट नीचे गिर गई। उस समय मान्यता थी कि जिस स्थान पर ईंट नीचे गिरे उसी स्थान पर मंदिर का निर्माण होना चाहिए।
विज्ञापन

इसे माता की आज्ञा समझकर उन्होंने यहां पर ईंट रख दी और माथा टेकना शुरू कर दिया। उस समय यहां घाट बना हुआ था, जिसकी सीढ़ियां ईंट की और साइड में कांच लगा हुआ था। तभी से परिवार के लोग यहां पूजा करने आते हैं।
इससे पूर्व जब यहां सरस्वती नदी बहती थी तो उसके तट पर यहां प्राचीन मोचन तीर्थ भी था, जो केडीबी की 48 कोस नामक पुस्तक में भी दर्ज है। संत बाबा साधु राम की लिखी पुस्तकों में भी इस तीर्थ का जिक्र आता है, जिसके किनारे पर सती माता का यह मंदिर बना हुआ है। यह अब कुछ समय पहले मंदिर का निर्माण परिवार द्वारा कराया गया।
एक ही परिवार के यह लोग अब हजारों की संख्या में पहुंच चुके हैं और देश विदेश में बसे हुए हैं। दिवाली पर सभी लोग यहां एकत्रित होते हैं। मिलकर भंडारे में सामूहिक रूप से भोज करते हैं। मंदिर के जीर्णोद्धार पर इस वर्ष में लगभग 35 लाख खर्च करके यहां चारदिवारी और आधुनिक पत्थर लगाने का काम पूरा किया जा चुका है।
जल्द ही यहां लंगर भवन, पीने का पानी और पार्क की व्यवस्था की जाएगी। परिवार के लोगों के आपसी विचारों के आदान-प्रदान के लिए सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाए हुए हैं, जिनसे वे आपस में विवाह शादी, सुख-दुख और सामाजिक कार्यों की चर्चा करते हैं। इस अवसर पर सत्यनारायण सिंगला, विनोद सिंगला, जयपाल सिंगला और बुधराज सिंगला सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें