फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए तीन कृषि कानून देश के हर नागरिक के लिए नुकसानदायक: गुरनाम सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढू़नी ने वीडियो वायरल करके तीन नये कृषि कानून को देश के हर नागरिक के लिए नुकसानदायक बताया है तथा विरोध करने की अपील की है। जारी वीडियो में गुरनाम सिंह ने कहा है कि प्याज की कीमतें 80 रुपये हैं और दालें 200 का रेट पार कर रही हैं। स्पष्ट है कि इन कानूनों का असर पड़ना शुरू हो चुका है और खाद्य पदार्थ की वस्तुएं खरीदना आम आदमी के बस की बात नहीं रही है।
विज्ञापन

इन कानून से केवल किसान का ही नुकसान ही नहीं करेेंगे, बल्कि हर व्यक्ति इनकी चपेट में आएगा। उन्होंने कहा कि चंद पूंजीपति कंपनियां देश को खरीद रही है जिससे देश पर महंगाई की मार पड़ेगी। अपील है कि पांच नवंबर को सुबह 12 से सायं 4 बजे तक मुख्य मार्ग जाम किए जाएंगे और इस आंदोलन में हर व्यक्ति भाग लेकर अपनी उपस्थित दर्ज करवाए। वह ट्रांसपोर्टरों से अपील करते हैं कि पांच नवंबर को अपने वाहनों को बंद रखें और अपने वाहन सड़कों पर न लेकर आएं, ताकि एक बड़ा विरोध सरकार को दिखाया जा सके। उन्होंने कहा कि आढ़तियों का पूरा सहयोग आंदोलन में मिल रहा है। यह बच्चे-बच्चे का आंदोलन है और सभी साथी इस आंदोलन में साथ दें। पांच नवंबर के बाद 26 व 27 नवंबर को दिल्ली कूच किया जाएगा। इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें