फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीएस, भंडारण की तकनीकी में होगा सुधार : कंबोज

Mon, 08 Feb 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री कर्ण देव कंबोज ने कहा कि राज्य सरकार हरियाणा प्रदेश में पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (पीडीएस) और अनाज भंडारण नई तकनीकी से करेगी। इसके लिए राज्य सरकार का एक दल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का दौरा करेगा। सरकार का एक शिष्टमंडल 16 से 20  फरवरी तक दोनो राज्यों में पीडीएस और भंडारण प्रणाली देखेगा।
विज्ञापन


राज्यमंत्री कर्ण देव कंबोज शनिवार को देर शाम रेलवे रोड पर स्थित एक होटल में पिपली, मथाना, लाडवा, कुरुक्षेत्र और ग्रामीण राइस मिलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यमंत्री कर्ण देव कंबोज और थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने हरियाणा भर से राइस मिलर्स ऐसोसिएशन के सदस्यों से हरियाणा में खाद्य वितरण प्रणाली और भंडारण विषय पर फीडबैक लिया और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।

राज्यमंत्री और विधायक ने समस्याएं को सुनने के बाद आश्वासन दिया कि व्यापारियों की मांगों को लेकर शीघ्र ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल और संबधित विभाग के आलाधिकारियों की बैठक के समक्ष रखा जाएगा। यहां पर राज्यमंत्री कर्ण देव कंबोज और  विधायक सुभाष सुधा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


राज्यमंत्री कर्ण देव कंबोज ने कहा कि सीएम मनोहर लाल के आदेशानुसार विधायक सुभाष सुधा, विधायक हरविंद्र कल्याण, विधायक कबीर पंथी सहित विभाग के अधिकारी 16 से 20 फरवरी तक भोपाल और छत्तीसगढ़ में पीडीएस और भंडारण व्यवस्था देखेंगे। व्यापारियों से लिए गए फीडबैक में अच्छे सुझाव लिए गए हैं। भाजपा सरकार ने ओलावृष्टि से खराब गेहूं को लेकर किसानों को 1092 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया है।

थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी भी व्यापारी और किसान को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। भाजपा के राज में सभी के हित सुरक्षित है। इस कार्यक्रम में जिला प्रधान प्रमोद धवन, धर्मपाल गुप्ता, भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर हरियाणा राइस मिलर्स के प्रधान जयपाल जैन, आल इंडिया के उपप्रधान जगदीश अग्रवाल, सतिंद्र काला, प्रेम कुमार थापा, अशोक गोयल, नेम कुमार जैन,अनिल मित्तल, राजीव गर्ग, रवि रहेजा, आशीष सभ्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें