फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरवाना रेलवे लाइन पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने का प्रयास

Mon, 08 Feb 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
नई शताब्दी श्ाुरू करने और ट्रेन के कुरुक्षेत्र ठहराव के लिए सीएम मनोहर लाल ने रेलमंत्री को पत्र लिखा है। सांसद राजकुमार सैनी ने इसके लिए सीएम का आभार जताया है।
विज्ञापन


सैनी ने कहा कि धर्मनगरी को विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर क्षेत्रवासियों  को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता है। यह जानकारी सांसद राजकुमार सैनी ने कुरुक्षेत्र सेक्टर 3 स्थित निवास कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दी।


सांसद सैनी ने कहा कि इस बार रेल बजट में कुरुक्षेत्र के लिए विशेष मांगें रखी हैं जिन्हें सरकार द्वारा मंजूर किए जाने की पूरी संभावना  है। जिसमें कुरुक्षेत्र-कैथल रेलवे स्टेशनों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ कुरुक्षेत्र-नरवाना रेलवे लाइन का विद्युतीकरण करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र और यमुनानगर रेलवे लाइन जो सबसे पुरानी मांग है उसको लेकर भी रेलमंत्री को उन्होंने पत्र लिखा है। इस अवसर पर महिन्द्र  सिंह, आशु बिशनगढ़, जगनाथ हरियापूर, राजेन्द्र प्रताबपगढ़, रवि डोडाखेड़ी, भाजपा मंडल प्रधान रामकुमार मुड़ाखेडा, मंडल प्रधान सुरेन्द्र ईशाह कपूर, नीरज  सैनी, राजेन्द्र स्नेही, एडवोकेट अनिल सैनी, जय सिह पाल, रणधीर गुर्जर, अमरजीत सिंह, रूप आदि उपस्थित रहे।

सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन बनेगा कुरुक्षेत्र का
सांसद ने कहा कि कटरा स्टेशन की तर्ज पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के रेलवे स्टेशन को अलग लुक दिया जाएगा जो पर्यटकों के अलावा यात्रियों के लिए भी आकर्षण का केन्द्र होगा। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में लगभग एक दर्जन के करीब रेलवे अंडरपास और ओवरब्रिजों को भी भारत सरकार ने मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें