कुरुक्षेत्र। डीएसबी स्कूल में हवन के दौरान आहुति डालते प्रबंधन सदस्य, प्राचार्य, शिक्षक एवं व
कुरुक्षेत्र। श्री जयराम शिक्षण संस्थान के अंतर्गत संचालित डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नव शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हवन करके हुआ। ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने हरिद्वार से बच्चों के लिए आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा से बच्चों का चरित्र निर्माण होता है। जयराम संस्थाओं के ट्रस्टी और अभिभावक भी शामिल हुए। तिलक कर बच्चों में मिठाई वितरित की गई। ट्रस्टी केके कौशिक व कुलवंत सैनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के साथ स्कूल का संचालन ब्रह्मचारी जी के मार्गदर्शन में हो रहा है।
मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं बल्कि चरित्र निर्माण का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया है। यही गुण उन्हें भविष्य में सफल एवं श्रेष्ठ नागरिक बनाएंगे। निदेशक एसएन गुप्ता ने कहा विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ना है। पूर्व विधायक रमेश गुप्ता, स्कूल प्रिंसिपल एन सिंह, भूत माजरा के सरपंच बलिन्दर कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। प्रिंसिपल एन सिंह ने नव सत्र के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
कुरुक्षेत्र। डीएसबी स्कूल में हवन के दौरान आहुति डालते प्रबंधन सदस्य, प्राचार्य, शिक्षक एवं व