कुरुक्षेत्र। कांग्रेस को बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत करने के लिए कुरुक्षेत्र जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। यह घोषणा कुरुक्षेत्र में चल रहे जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर के दौरान पार्टी प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की ओर से सभी जिलाध्यक्षों से चर्चा के बाद शनिवार देर शाम को की गई। इस संदर्भ में जिलाध्यक्ष मेवा सिंह से विचार कर टीम को अंतिम रूप दिया गया। संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
नई कार्यकारिणी में चार उपप्रधान, एक संगठन महासचिव, आठ महासचिव, एक खजांची, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और 16 सचिवों को शामिल किया गया है। यह टीम आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जिम्मेदारी निभाएगी। उपप्रधान पद पर जितेंद्र कुमार, साहब सिंह, गुरदेव सिंह और विवेक भारद्वाज डब्बू को शामिल किया गया है। संगठन महासचिव की जिम्मेदारी पवन चौधरी को मिली है, जबकि जिला खजांची के रूप में संजीव सैनी को नियुक्त किया गया है।
महासचिव पद के लिए आठ नेताओं को जगह दी गई है। इसमें हरीश क्वात्रा, मोहित राणा, अमन कंबोज, ओमपाल कश्यप, सूबेचंद कटारिया, रणबीर सिंह, टेकचंद बारना और राजिंद्र सरपंच शामिल हैं। सचिव पद पर 16 नेताओं की नियुक्ति की गई है जिनमें प्रवीण कौशल, भगवान सिंह, पृथ्वी चंद, सतवीर सिंह खेड़ी रामनगर, अश्वनी शर्मा, ओमप्रकाश सिरोहा, अशोक शर्मा, नसीब सिंह, गुरजीत सैनी, सुभाष चौहान, रणधीर सिंह, हरप्रीत सिंह, दीपक सिंगला, चंद्रभान वाल्मीकि, दर्शन बांगर और विशाल मुदगिल शामिल हैं। नई सूची में शामिल सभी पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जताई और जिम्मेदारी का निर्वहन संगठन की बेहतरी और मजबूती के लिए निष्ठा से करने का संकल्प दोहराया। सदस्यों ने थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा को लड्डू खिलाकर जश्न मनाया।
बाबैन। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष गुरदेव सूरा।
बाबैन। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष गुरदेव सूरा।
बाबैन। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष गुरदेव सूरा।