कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र की ओर से 20 व 21 जनवरी को सिटी लेवल साइंस फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार व शोध भावना को प्रोत्साहित करना है। इस वर्ष साइंस फेयर का मुख्य विषय विज्ञान, प्रौद्योगिकी व अभियांत्रिकी निर्धारित किया गया है।
फेयर में जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और इंजीनियरिंग संस्थानों के छात्र-छात्राएं और शिक्षक अपनी विज्ञान-आधारित परियोजनाओं के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रतियोगिता में इंडिविजुअल प्रोजेक्ट, टीम प्रोजेक्ट, शिक्षक ऐड व कॉलेज/इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट जैसी श्रेणियों में निःशुल्क भागीदारी की सुविधा उपलब्ध है। चयनित श्रेष्ठ परियोजनाओं को राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली में आयोजित नॉर्थ इंडिया साइंस फेयर में प्रस्तुति का अवसर मिलेगा।