कुरुक्षेत्र। वर्ष 2026-27 के लिए नए क्लेक्टर रेट निर्धारित किए जाएंगे, जिस पर चर्चा करने के लिए 10 मार्च को सायं तीन बजे लघु सचिवालय में बैठक होगी, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा करेंगे। जिला में निर्धारित कलेक्टर रेट एक अप्रैल से लागू किए जाने हैं।
ये जानकारी नगराधीश आशीष कुमार ने दी। उन्होंने बतायाकि जिला के सभी पंजीकरण लिपिक इसमें भाग लेंगे। वर्ष 2026-27 हेतु निर्धारित किए जाने वाले कलेक्टर रेट के बारे में सुझाव, व्यापक प्रतिक्रिया, कलेक्टर रेट से संबंधित कार्यालय में प्राप्त शिकायतें, नई कॉलोनी, नए सेक्टर, संस्थाओं सहित अन्य क्षेत्रों पर चर्चा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त, सभी उपमंडलों के एसडीएम, जिला नगर आयुक्त, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी माैजूद रहे पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता, जिला नगर योजनाकार, सभी बीडीपीओ, नगर परिषद व नगर पालिकाओं के अधिकारी, सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार, स्टाम्प ऑडिटर सर्कल कुरुक्षेत्र शामिल रहेंगे। संवाद