फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नेपाली महिला का फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 24 May 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। गांव शरीफगढ़ में किराए के कमरे में रह रही एक नेपाली महिला का शव फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान शर्मिला के रूप में हुई है। वह गांव के पास एक ढाबे पर काम करती थी।
ढाबा संचालक किशन कुमार के अनुसार, शर्मिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो चुकी थी, जिसके बाद वह अकेले रह रही थी। उसकी दो बेटियां नेपाल में अपनी नानी के पास रहती हैं। उन्होंने बताया कि शर्मिला करीब छह महीने पहले शरीफगढ़ आई थी और ढाबे पर सुबह-शाम काम करती थी। उसने ढाबे के नजदीक ही एक कमरा किराए पर लिया हुआ था। शुक्रवार सुबह जब वह काम पर नहीं पहुंची तो उन्होंने उनके कमरे पर जाकर देखा। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डायल-112 पर सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो महिला का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस को कमरे से एक कॉपी में कुछ लिखित नोट भी मिला है, लेकिन यह किसी दूसरी भाषा में है। थाना प्रभारी ने जगदीश टामक ने कहा कि नोट की भाषा पढ़वाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें