कुरुक्षेत्र। स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करते उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा व अन्य अधिकारी व कर
कुरुक्षेत्र। जिला प्रशासन की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया हुआ है जिसके लिए हर कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक फील्ड में उतरे हुए हैं लेकिन इसी बीच लापरवाही भी सामने आ रही है।
शुक्रवार को चलाए अभियान के दौरान जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को सचिवालय के आसपास कचरा मिला। उन्होंने तत्काल ही नगर परिषद के तीन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने व राजस्व विभाग, सर्किट हाउस के माली व कैंटीन संचालक को नोटिस दिए जाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
उपायुक्त शुक्रवार को सुबह जिला प्रशासन और लोटस ग्रीन सिटी सेक्टर नौ आरडब्ल्यूए के तत्वावधान में सर्किट हाउस व आसपास के क्षेत्र में चलाए गए स्वच्छता अभियान के दौरान अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले उपायुक्त के नेतृत्व में विभिन्न अधिकारियों, समाजसेवियों व खिलाड़ियों ने दो घंटे शहर को स्वच्छ बनाने के लिए श्रमदान दिया।
इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि सर्किट हाउस के चारों तरफ ग्रीन बेल्ट को जल्द से जल्द विकसित किया जाएगा। इस क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के साथ-साथ सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने सर्किट हाउस के चारों तरफ गंदगी और कचरे को उठाया और सर्किट हाउस के चारों तरफ गंदगी के लिए जिम्मेवार सर्किट हाउस के माली को फटकार लगाई। इसके बाद पटवार खाना में कांग्रेस घास, नए लघु सचिवालय के परिसर के अंदर और बाहर लगे गंदगी के ढेरों के लिए नप कर्मचारियों और कैंटीन संचालक को भी लताड़ लगाते हुए सारी गंदगी को तुरंत साफ करने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं उपायुक्त सहित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने करीब चार से ज्यादा डंपर कचरे के उठाए। उन्होंने आरडब्ल्यूए सेक्टर नौ के प्रधान और सदस्यों को कहा कि अपने सेक्टर के अलावा शहर को स्वच्छ बनाने में श्रमदान दिया है। इससे दूसरी संस्थाओं को भी प्रेरणा लेकर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए आगे आना चाहिए।
कुरुक्षेत्र। स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करते उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा व अन्य अधिकारी व कर