फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जनगणना कार्य में लापरवाही पड़ी भारी, एफआईआर के बाद दो कर्मी निलंबित

Tue, 19 May 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जनगणना कार्य में लापरवाही बरतना दो कर्मचारियों के लिए मुश्बित बन गई। एफआईआर दर्ज होने के बाद अब दोनों को निलंबित कर दिया गया है। दोनों ही कर्मी शिक्षा विभाग में क्लर्क के तौर पर तैनात है। दोनों ने प्रशासन की ओर से दिए नोटिस का जवाब देना भी मुनासिब नहीं समझा। निलंबन की अवधि के दौरान दोनों को हाजिरी मुख्यालय महानिदेशक, माध्यमिक शिक्षा पंचकूला के कार्यालय में होगी और वे सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन

वहीं जिला उपायुक्त की ओर से सभी कर्मियों को जनगणना कार्य गंभीरता से किए जाने के आदेश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही सहन नहीं की जा सकती। शाहाबाद एसडीएम शंभू राठी ने कहा कि देश में केंद्र सरकार की तरफ से जनगणना का कार्य करवाया जा रहा है, जोकि बहुत ही महत्वपूर्ण किया है। मौजूदा समय में उपमंडल के सभी ब्लॉकों में जनगणना का कार्य शुरू किया हुआ है। उक्त दोनों कर्मियों की जगह नए कर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

बार-बार कहा, नोटिस का भी जवाब नहीं दिया
एसडीएम के अनुसार, दोनों क्लर्कों को बार-बार कहने के बाद भी जनगणना के कार्य को शुरू नहीं किया है। उन्हें नोटिस भी दिया गया लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। जनगणना शुरू नहीं करना और नोटिस का जवाब नहीं देना दोनों की अनुशासनहीनता है। कार्य की गंभीरता को देखते हुए दोनों क्लर्कों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन


प्रगणकों का जनगणना में करें सहयोग : एसडीएम
लाडवा। एसडीएम अनुभव मेहता ने कहा कि प्रशासन की ओर से अधिकृत प्रगणक घर-घर पहुंच नागरिकों से सामान्य जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। आमजन गणना कर्मियों का सहयोग करें और उन्हें सटीक, नवीनतम जानकारी दें। गणनाकर्मियों के पहचानपत्र अवश्य देखें, बैंक अकाउंट संबंधी जानकारी साझा न करें। इसके अलावा जनगणना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम सभाओं की ओर से सरपंचों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस से बैठक की गई। सोमवार को पंचायत भवन में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी विरेंद्र चौधरी ने की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें