फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीडोनॉमिक्स गरीबी उन्मूलन का भारतीय मॉडल : प्रो. गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। द मिलेनियम स्कूल में आयोजित आईआईएमयूएन सम्मेलन में प्रो. एम एम गोयल ने नीडोनॉमिक्स को गरीबी उन्मूलन का भारतीय मॉडल बताया। यह अवधारणा कौटिल्य के अर्थशास्त्र से प्रेरित है। प्रो. गोयल ने कहा कि नीडोनॉमिक्स आर्थिक विकास, सामाजिक न्याय और सतत विकास पर बल देती है। यह आर्थिक गरीबी, भावनात्मक अभाव और महंगाई जैसी चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करती है। उन्होंने बताया कि देश की प्रगति का आकलन जीवन की गुणवत्ता और समावेशी विकास से होना चाहिए।
विज्ञापन

कौटिल्य को उनके आर्थिक चिंतन और सुशासन के लिए अर्थशास्त्र का पिता माना जाना चाहिए। नीडोनॉमिक्स संतुलित उपभोग, नैतिक उत्पादन, उत्तरदायी बचत, सतत निवेश और न्यायसंगत संसाधन वितरण पर जोर देती है। इससे पर्यावरणीय संतुलन और सामाजिक समरसता बढ़ती है। कार्यक्रम में द मिलेनियम स्कूल की उप-प्रधानाचार्या दीपिका कौशल, आईआईएमयूएन प्रतिनिधि सुहानी और दीपल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें