फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नवनीत बनीं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महिला हॉकी विश्व कप क्वालीफायर मैच  में  प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट हासिल करती हुई नवन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हैदराबाद के जीएमसी बालयोगी हॉकी स्टेडियम में खेले गए महिला हॉकी विश्व कप क्वालीफायर में भारतीय टीम की स्टार खिलाड़ी नवनीत कौर ने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा। नवनीत के बेहतरीन खेल और गोल करने की कला की बदौलत भारतीय टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया और 2026 में बेल्जियम व नीदरलैंड में होने वाले महिला हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया।
विज्ञापन

पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली नवनीत कौर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने प्रतियोगिता में चार गोल किए और टॉप स्कोरर की सूची में तीसरे स्थान पर रहीं। वेल्स के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में नवनीत ने हैट्रिक लगाकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि फाइनल में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा लेकिन टीम ने उपविजेता रहते हुए विश्व कप का टिकट हासिल कर लिया। फोन पर बातचीत में नवनीत ने कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने इसका श्रेय अपने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच बलदेव सिंह को दिया।नवनीत ने कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ टीम को जीत दिलाना था। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनना गर्व की बात है लेकिन सबसे बड़ी खुशी इस बात की है कि भारत ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने कहा कि अब टीम का लक्ष्य 2026 विश्व कप में पदक जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें