फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विवि का 35वां दीक्षांत समारोह चार अप्रैल को

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में होने वाले 35वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। इस अवसर पर स्नातकोत्तर के करीब 1900, स्नातक के 500 और आईआईएचएस के करीब 400 विद्यार्थियों सहित कुल 2800 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा 80 शोधार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कुलगुरु प्रो. सचदेवा ने कहा कि दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय का एक महत्वपूर्ण आयोजन होता है जिसमें विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाता है। इसलिए समारोह को गरिमा और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। साथ ही कार्यक्रम में आने वाले विशिष्ट अतिथियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था, स्वागत, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक में मंच व्यवस्था, डिग्रियों और मेडल वितरण की प्रक्रिया, विद्यार्थियों की उपस्थिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा, पार्किंग, स्वच्छता, बिजली आपूर्ति, सूचना तकनीक सहयोग और मीडिया समन्वय जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को अपने-अपने विभागों की जिम्मेदारियां पूरी गंभीरता से निभाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें