फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: यूआईईटी कुवि की टीम ‘सोवरटैक्ट 2.0’ की राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अवार्ड के साथ यूआईईटी के प्रतिभागी। विज्ञ​​प्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) की टीम सोवरटैक्ट 2.0 ने टाईफन-2026 एसएईइंडिया चैंपियनशिप के आठवें संस्करण में उत्तर क्षेत्र में बेस्ट जोन टीम का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता 1 से 3 अप्रैल के दौरान महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ राहुरी (अहमदनगर) महाराष्ट्र में आयोजित हुई।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने बताया कि ऐसा मल्टी-वेजिटेबल ट्रांसप्लांटर विकसित करने का उद्देश्य था, जो बिना किसी मानव हस्तक्षेप के सब्जियों के पौधों की रोपाई कर सके। प्रथम चरण में लागत योजना, सिस्टम और पार्ट डिजाइन का मूल्यांकन किया। द्वितीय में वर्चुअल प्रस्तुति के माध्यम से डिजाइन, इनोवेशन और मार्केटिंग आदि का परीक्षण और तृतीय चरण में फिजिकल राउंड के अंतर्गत मशीन का प्रदर्शन और डायनेमिक्स टेस्टिंग की गई। देशभर से चयनित 44 टीमों ने फिजिकल राउंड में हिस्सा लिया। इसमें टीम सोवरटैक्ट 2.0 ने अपनी नवीन और सरल डिजाइन की मशीन प्रस्तुत की। लगभग 60 हजार लागत से तैयार ट्रांसप्लांटर ने प्रभावी प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर नौवां स्थान प्राप्त किया।
प्रो. ढींगरा ने कहा कि टीम यूआईईटी ने मशीन के सफल प्रदर्शन के साथ लागत, बिक्री और मार्केटिंग रणनीति को भी निर्णायकों के समक्ष प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। संयुक्त मूल्यांकन के आधार पर टीम को नॉर्थ जोन में सर्वश्रेष्ठ टीम का पुरस्कार प्राप्त हुआ। टीम का नेतृत्व टीम कैप्टन उज्ज्वल शर्मा और वाइस-कैप्टन मयंक यादव के नेतृत्व में रोहित, मनु, दीपक गर्ग, हिमांशु, हर्षित, परमवीर, दिपांशु यादव, तनुज और हर्षित सैनी ने किया। मार्गदर्शक तौर पर डॉ. विशाल अहलावत, डॉ. सुनील नैन, डॉ. संजय काजल और डॉ. अनुराधा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें