फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आश्रम की छात्राओं ने किया कुरुक्षेत्र भ्रमण

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भ्रमण के दौरान एकजुट वनवासी कल्याण आश्रम की छात्राएं। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वनवासी कल्याण आश्रम रुद्रपुर उत्तराखंड की छात्राओं ने सोमवार को हरियाणा भ्रमण के तहत कुरुक्षेत्र का दौरा किया।वनवासी कल्याण आश्रम कुरुक्षेत्र के मार्गदर्शन में छात्राओं ने भद्रकाली मंदिर, ब्रह्मसरोवर और ज्योतिसर आदि स्थानों पर भ्रमण किया। 30 छात्राएं कल्याण आश्रम रुद्रपुर उत्तराखंड से वनवासी कल्याण के उत्तर क्षेत्र नगरीय कार्य प्रमुख जयभगवान के साथ बस से सुबह 10 बजे पहुंची। पारस रोड कुरुक्षेत्र पहुंचने पर प्रांत प्रतिनिधि परविंदर और जिलाध्यक्ष रामचंद्र सैनी ने मेजबानी की। इस अवसर पर आश्रम के नगराध्यक्ष राजसिंह राठी, उपाध्यक्ष मंजुला, कोषाध्यक्ष जगमोहन बंसल, उपाध्यक्ष मान सिंह, सचिव कंवल सचदेवा और प्रचार सचिव सुधीर कोट्यान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें