फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एमएन कॉलेज में मनाया गया नेशनल कैडेट कोर दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। मारकंडा नेशनल कॉलेज में एनसीसी यूनिट की ओर से 76वां नेशनल कैडेट कोर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पुरातन छात्र कर्नल जरनैल सिंह कमांडिंग ऑफिसर 14 हरियाणा एनसीसी बटालियन यमुनानगर द्वारा किया गया।
विज्ञापन

कर्नल जरनैल सिंह ने कहा कि एनसीसी विश्व का सबसे बड़ा वर्दीधारी संगठन है, जो युवाओं में अनुशासन, अटूट देशभक्ति, नेतृत्व, भाईचारे की भावना व व्यक्तित्व विकास जैसे आदि अमूल्य सिद्धांतों को स्थापित करने के लिए राष्ट्र को समर्पित है। महाविद्यालय स्तर पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओं को एनसीसी में भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए जिससे राष्ट्र का विकास प्रगतिशील बना रहे।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार द्वारा मुख्यातिथि पुरातन छात्र का तुलसी पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। उन्होंने एनसीसी के इतिहास पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि एनसीसी को सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस भी कहा जाता है, क्योंकि एनसीसी भारतीय सशस्त्र बलों की युवा शाखा है। इससे युवाओं को सशस्त्र बलों में अपना कॅरिअर बनाने और टीमवर्क तथा राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना जैसे गुणों को विकसित करने के लिए प्रेरित किया जाता है। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट सुरेश कुमार ने मंच का संचालन करते हुए एनसीसी वर्षगांठ की शुभकामनाओं के साथ एनसीसी की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस अवसर पर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्र प्रेम, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, भ्रष्टाचार, नशाखोरी आदि की झलक अपने कार्यक्रमों के माध्यम से प्रस्तुत की जिससे सभी ने प्रेरणा ली। इस अवसर पर महाविद्यालय की पुरातन छात्र रवि कुमार, निरंजन सिंह, नरेश कुमार, अंकित राय, प्रो. मंजू गुप्ता, डॉ. भूपेन्द्र तंवर, डॉ. देवराज शर्मा, डॉ. भाविनी तेजपाल, डॉ. दिव्या, डॉ. संदीप श्योराण, ईशान, शशिकांत, कृष्ण लाल, राजेश कुमार, सुरेश कुमार, मनोज कुमार, रवि, विनोद तथा 37 एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें