इस्माईलाबाद। गुरु गोरखनाथ धाम के महंत योगी तेजनाथ को विधिवत रूप से अस्थल बोहर के बाबा मस्त नाथ मठ के महंत व तिजारा राजस्थान से विधायक योगी पीर बालकनाथ महाराज की अध्यक्षता में गद्दी पर बैठाया गया।
इसके बाद चादर की रस्म की गई। जिसमें साधु समाज, जन प्रतिनिधि, संस्थाएं व प्रत्येक वर्ग के लोगों ने भाग लेकर महंत योगी तेजनाथ को चादर की रस्म कर गद्दी पर बैठाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अस्थल बोहर के महंत योगी बालक नाथ ने कहा कि नाथ संप्रदाय ने हमेशा ही त्याग व भक्ति समाज को सही मार्ग दिखाने का काम किया है।
सर्व प्रथम नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि चिरंजीव गर्ग व नगर पार्षदों की ओर से महंत योगी तेजनाथ को गद्दी पर बैठा कर चादर की रस्म की गई। आज गुरु गोरखनाथ धाम में महंत योगी तेजनाथ को गद्दी पर बैठाया गया है। इस मौके पर पीर लहर नाथ, खुशी नाथ, शेरनाथ पिहोवा, पीर हरिनाथ, महंत योगी रामनाथ खरड़, बाबा बालक नाथ दिल्ली, महंत सुमेर नाथ खंडेशरी, महंत प्रेमनाथ ठोल, महंत नफेनाथ पिंजोर, महंत कर्णनाथ 12 रमतों के महंत योगी कृष्णनाथ, 18 रमतों महंत योगी समुंदर नाथ, पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव एवं संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय के महंत विश्वनाथ गिरि, पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के महंत एवं काली पीठ पिहोवा के महंत बंसी पुरी सहित अन्य संत मौजूद रहे। संवाद