फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नैंसी ने बाॅक्सिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य

Fri, 12 Sep 2025 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कोच के साथ कांस्य पदक दिखाती नैंसी । विज्ञप्ति - फोटो : विद्यालय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम की बॉक्सिंग नर्सरी की खिलाड़ी नैंसी ने 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन कर हरियाणा स्कूल स्टेट बाॅक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया है। इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने खिलाड़ी नैंसी और उनके प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार को बधाई दी है।
विज्ञापन

प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार ने कहा कि हरियाणा शिक्षा विभाग की तरफ से 8 से 10 सितंबर तक चरखी दादरी में महिला हरियाणा स्कूल स्टेट बाॅक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 17 व 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की महिला खिलाड़ियों की थी। इस प्रतियोगिता में द्रोणाचार्य स्टेडियम की खिलाड़ी नैंसी ने 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया है। उन्होंने कहा कि नैंसी पिछले पांच साल से द्रोणाचार्य स्टेडियम में अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें