फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नंबरदार एसोसिएशन ने बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष को सौंपा मांगपत्र

Wed, 06 Aug 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन के पदाधिकारी मंगलवार को सीएम हाउस चंडीगढ़ पहुंचे जहां सीएम नायब सिंह सैनी की अनुपस्थिति में उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी से भेंट की। उन्होंने अपनी समस्याओं से संबंधित एक मांग पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

लाडवा तहसील के प्रधान सुभाष चंद्र ने मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि नंबरदारों की नई नियुक्ति पर रोक को जल्दी हटाया जाए और 75 साल की उम्र के नंबरदारों की बहाली हो। उन्होंने मांग पत्र में कहा कि नंबरदारों का मानदेय तीन हजार से बढ़ाकर 11 हजार रुपए किया जाए। एसोसिएशन द्वारा आयुष्मान कार्ड भी जल्दी बनाने का लेकर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी को एक मांग पत्र सोपा। उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने नंबरदारों को आश्वासन देते हुए कहा कि उनका मांग पत्र मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व जिला प्रधान उपदेश शर्मा, लाडवा तहसील प्रधान सुभाष चंद्र, हरप्रीत सिंह चीमा, राजीव नंबरदार, समय सिंह, गुरमेज बनी, परमजीत सुल्तानपुर, जयपाल सुल्तानपुर, करम सिंह, ऋषिपाल, संजीव बड़ाचपुर, जय भगवान हलालपुर, दर्शन बकाली आदि नंबरदार उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें