कुरुक्षेत्र। जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के तहत सोमवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के चारों ब्लॉकों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुकाबलों के बाद शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और हैमर थ्रो के मुकाबलों में विभिन्न आयु वर्गों के विजेताओं की घोषणा की गई। शॉटपुट स्पर्धा के अंडर-14 लड़कों में पिहोवा के नमनजोत ने पहला और मनजोत ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में थानेसर के दीक्षांत विजेता रहे, जबकि लाडवा के कबीर बत्तरा दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 वर्ग में पिहोवा के प्रिंस विर्क ने पहला तथा थानेसर के एकांश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में अंडर-14 में थानेसर की दीक्षा पहले और सिमरन कौर दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-17 में पिहोवा की खुशी ने पहला तथा हरनूर कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 वर्ग में थानेसर की वंशिका विजेता रहीं, जबकि भावना दूसरे स्थान पर रहीं। हैमर थ्रो की अंडर-17 बालिका स्पर्धा में थानेसर की किरण ने पहला स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में अंडर-14 लड़कों के वर्ग में पिहोवा के नमनजोत ने पहला और शाहाबाद के हेमंत ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में करणदीप (देव) विजेता रहे, जबकि थानेसर के वंश दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 वर्ग में प्रिंस पहले और पिहोवा के दक्ष दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंडर-14 में पिहोवा की साइना और लाडवा की हरमन क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-17 में शाहाबाद की हरनूर ने पहला तथा देव की दीपांशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग में थानेसर की भावना विजेता रहीं, जबकि पिहोवा की अनुपमा दूसरे स्थान पर रहीं। बता दें कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 31 अगस्त तक द्रोणाचार्य स्टेडियम और गुरुकुल कुरुक्षेत्र में जारी रहेगा।