फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नलवी के सरपंच अमरबीर सिंह राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित

विज्ञापन
शाहाबाद। पंचकूला  में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सरपंच अमरबीर सिंह को सम्मानित करते आयोज
विज्ञापन
शाहाबाद। गांव नलवी के सरपंच अमरबीर सिंह को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें गांव को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए दिया गया। मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर हरियाणा सेवा विभाग की ओर से राज्यभर से 10 जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया जिनमें से अमरबीर सिंह सहित केवल तीन सरपंचों को यह गौरव प्राप्त हुआ। अमरबीर सिंह ने कहा कि अब गर्व से कह सकता हूं कि मेरा गांव पूरी तरह नशा मुक्त है। यह सिर्फ मेरी नहीं बल्कि पूरे गांव की सामूहिक जीत है। एनसीबी की ओर से चलाए गए जागरूकता अभियानों और ग्रामीणों के सहयोग से ही यह संभव हो पाया। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी और हरियाणा सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार की सकारात्मक नीतियों और दृढ़ संकल्प के कारण गांवों में नशा मुक्ति संभव हो रही है।
सरपंच ने यह भी वादा किया कि वे भविष्य में भी नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़कर कार्य करते रहेंगे। भाजपा सिख नेता एवं एचएसजीएमसी के पूर्व सदस्य बेअंत सिंह नलवी ने भी सरकार का आभार जताया और कहा कि यह सम्मान सरपंच अमरबीर की मेहनत और समर्पण का प्रतिफल है जिससे पूरे क्षेत्र को गर्व हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें