फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नैब सिंह ईशरहेड़ी चुने गए चेयरमैन

Sat, 16 May 2026 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
बाबैन। नवनियुक्त चेयरमैन नैब सिंह इशरहेड़ी व वाइस चेयरमेन वेद प्रकाश और समर्थक। स्वयं
विज्ञापन
बाबैन। दी हमीदपुर बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति में आज चेयरमैन पद के चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में नैब सिंह ईशरहेड़ी को समिति का नया चेयरमैन चुना गया जबकि वेद प्रकाश हमीदपुर को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया। नैब सिंह की नियुक्ति के बाद किसानों और समिति सदस्यों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन

समिति कार्यालय में शुक्रवार को सुबह लगभग 10 बजे बैठक आयोजित की गई, जिसमें समिति के सभी डायरेक्टरों ने भाग लिया। चेयरमैन पद के लिए हुए मतदान में कुल 10 डायरेक्टरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें से छह मत नैब सिंह ईशरहेड़ी के पक्ष में पड़े। बहुमत प्राप्त होने के बाद उन्हें औपचारिक रूप से समिति का चेयरमैन घोषित किया गया। वहीं वेद प्रकाश हमीदपुर को वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त चेयरमैन नैब सिंह ईशरहेड़ी ने सभी डायरेक्टरों और समर्थकों को उनकी नियुक्ति का श्रेय देते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें