फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कौल के पुनीत का नहीं लग पा रहा सुराग

Sat, 16 May 2026 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव मिर्जापुर के पास नहर किनारे अपनी कार खड़ी करके लापता हुए जिला कैथल के कोल गांव निवासी पुनीत की तलाश में चलाया जा रहा सर्च अभियान अब तक सफल नहीं हो पाया है। शुक्रवार को स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) और गोताखोरों की टीम ने तीसरी बार मिर्जापुर पुल से लेकर भाखड़ा नहर में बुटेड़ा हेड तक सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला। वहीं परिवार के लोग भी पुनीत की तलाश में नहर पर डेरा जमाए हुए हैं और नहर पर पटरी किनारे उसकी तलाश में चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में अब एसडीआरएफ व गोताखोरों की पुनीत के मिलने की आस कमजोर पड़ने लगी है। अब टीम ने पुनीत का तलाश बंद करने का विचार किया है। गोताखोरों का कहना है कि अब अगर पुनीत ने नहर में छलांग लगाकर जान दी है तो उसका शरीर चार से पांच दिनों में ऊपर आ जाता। यहां तो पुनीत ने नहर में छलांग लगाई नहीं या फिर वह आगे बह गया। जानकारी के अनुसार पुनीत गांव में सीएससी सेंटर चलाता था। लापता होने से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उसने दो एजेंटों पर विदेश भेजने के नाम पर 7.5 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया था। दोनों पर न्यूजीलैंड और बाद में जर्मनी भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें