फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नप हाउस की बैठक आज, उठेंगे बेसहारा पशु, पानी निकासी के मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नगर निकाय चुनाव के बाद शुक्रवार को नप थानेसर हाउस की बैठक होगी, जो हंगामेदार रहने की संभावना है। बैठक में बेसहारा पशु, पानी निकासी व सड़कों से लेकर पार्कों तक के विकास के मुद्दे छाए रहेंगे।
करीब तीन साल आठ माह के लंबे इंतजार के बाद चुनाव हुए तो शहरवासी भी हाउस की बैठक की इंतजार में थे ताकि विकास कार्यों पर मुहर लग सके। शुक्रवार को चुनाव के बाद पहली बैठक होगी, जिसके चलते इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले होती रही हाउस की बैठकों की अपेक्षा इस बार बड़ा अंतर दिखाई देने वाला है। यह पहला मौका है जब चेयरपर्सन माफी ढांडा समेत 32 पार्षद मौजूद होंगे, जिनमें 23 नए पार्षद शामिल है। हालांकि नौ पुराने पार्षद भी अपने-अपने वार्ड के कार्यों को लेकर पूरी तैयारी में हैं। यह भी संभावना जताई जा रही है कि हाउस की इस बैठक में थानेसर विधायक व कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा तथा सांसद नवीन जिंदल भी शामिल हो सकते हैं। अशोक अरोड़ा बैठक में शामिल हुए तो यह पहला मौका होगा जब विपक्षी पार्टी के विधायक हाउस में बैठेंगे। वर्ष 2014 से अशोक अरोड़ा की नप से दूरी ही रही। यह भी पहला मौका होगा जब एससी वर्ग की आरक्षित चेयरपर्सन माफी ढांडा भी हाउस की बैठक की अध्यक्षता करेंगी। माफी ढांडा ने बताया कि दोपहर बाद होने वाली बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी एजेंडों पर चर्चा की जाएगी। सभी पार्षदों व अन्य संबंधित को इस संबंध में सूचित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें