फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दशमेश पिता के प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन, उमड़ा श्रद्दा का सैलाब

Sun, 04 Jan 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
शाहाबाद। नगर कीर्तन का स्वागत करते रोटरी क्लब के सदस्य।  विज्ञप्ति
विज्ञापन
शाहाबाद। दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार से एक एवं विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें आसपास की संगत ने शिरकत कर गुरु चरणों में हाजिरी भरी। नगर कीर्तन की शुरुआत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्र-छाया और पंच प्यारों के नेतृत्व में हुई। विभिन्न तरह के फूलों से सुसज्जित सुंदर पालकी साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश था और कथावाचक ज्ञानी साहिब सिंह जी ताबिया पर सुशोभित रहकर संगत को निहाल कर रहे थे। नगर कीर्तन में गतका पार्टियों ने पारंपरिक शस्त्र संचालन के हैरतअंगेज जौहर दिखाकर संगत को अचंबित कर दिया।
विज्ञापन

साइकिलों पर सवार नन्हें बच्चों की फुलवाड़ी और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी आकर्षण का केंद्र रहे। कीर्तन जत्थों ने मधुर स्वर में गुरबाणी गायन किया, जिससे पूरा वातावरण सतनाम-वाहेगुरु के जाप और आध्यात्मिक रंग में रंग गया।
विशेष रूप से नगर कीर्तन के अंतिम छोर पर सेवादारों की टीम तैनात रही जो प्रसाद वितरण के बाद सडक़ पर सफाई सुनिश्चित कर रही थी ताकि स्वच्छता बनी रहे। पूरे मार्ग को तोरणद्वारों से सजाया गया था। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से ज्ञानी साहिब सिंह जी ने नगर कीर्तन का स्वागत करने वाली विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं और मौजूद व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें