कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में विजिलेंस सप्ताह के तहत स्लोगन बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल 53 छात्राओं ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता सत्यनिष्ठा से समृद्धि विषय पर केंद्रित थी। बीकॉम द्वितीय वर्ष की मुस्कान ने प्रथम स्थान हासिल किया। बीए द्वितीय वर्ष की कुमकुम दूसरे स्थान पर रहीं। महक (बीए तृतीय वर्ष) और जानवी (बीए प्रथम वर्ष) ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीकॉम प्रथम वर्ष की तृप्ति को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
छात्राओं ने अपने स्लोगन के माध्यम से ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और भ्रष्टाचार मुक्त समाज का संदेश दिया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. उपासना आहुजा ने विजेता छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने सभी से ईमानदारी को अपनी पहचान बनाने और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।