फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लोक कला दर्पण की ओर से 29 को होगी सुर संध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मक्षेत्र की सांस्कृतिक संस्था लोक कला दर्पण की ओर से 29 मई को सुर संध्या एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर संस्था की बैठक आयोजित की गई, जिसमें तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


डॉ. शालिनी शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न समूहों के श्रेष्ठ गायकों को एक साझा मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि लोक कला दर्पण संस्था कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम 29 मई को शाम 5 बजे विद्या भारती सभागार में आयोजित होगा। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। संस्था के प्रधान कृष्ण धमीजा ने कहा कि आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारी की जा रही हैं। इस अवसर पर शहर के समाजसेवी, शिक्षाविद्, साहित्यकार, पत्रकार और कला प्रेमी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में मंच संचालन, कलाकारों की सहभागिता और अन्य व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। इस दौरान प्रदीप झांब, संजीव छाबड़ा, हर्षवर्धन शर्मा, सुशील कुमार और भावना मौजूद रहे। संस्था के संरक्षक सुरेंद्र जुनेजा और डॉ. रमेश मदान ने ऑनलाइन माध्यम से बैठक में भाग लेकर सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें