कुरुक्षेत्र। सृजन कुरुक्षेत्र और हरियाणा कला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में कला कीर्ति भवन के सभागार में सुर-संध्या कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें उभरते कलाकारों ने मोहम्मद रफी के सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी रहे जबकि विशिष्ट अतिथि जिला परिषद की चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, पेपर मिल के निदेशक प्रदीप सैनी और डाॅ. खुशबीर कौशिक उपस्थित रहे। अध्यक्षता हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी ने की। सृजन के निदेशक डाॅ. योगेश्वर जोशी व दीपक कौशिक ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत ''''फिल्म हिन्दुस्तान की कसम'''' (1973) के गीत की प्रस्तुति देकर सभी को देशभक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 11 विभूतियों को सृजन श्री सम्मान से भी सम्मानित किया गया।