फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर खर्च किये जाएंगे 5 करोड़, कुरुक्षेत्र

Wed, 07 Sep 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक लेते अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 फरवरी 2017 में राष्ट्रीय स्तर व 2018 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सरस्वती महोत्सव मनाया जाएगा। इस महोत्सव को आकर्षक बनाने के लिए सरस्वती विरासत विकास बोर्ड ने काम करना आरंभ कर दिया है। इस महोत्सव का केंद्र बिंदू पिहोवा ही रहेगा। जहां सरस्वती तीर्थ के विकास के लिए महोत्सव से पहले करीब 5 करोड़ रुपये विकास कार्य करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन


यह जानकारी हरियाणा सरस्वती विरासत विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज ने दी। वे मंगलवार को लघु सचिवालय मेें बोर्ड के तहत आने वाले विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष सरस्वती महोत्सव पर पिहोवा में घोषणा की थी कि आने वाले 2 सालों में अंतरराष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम से तीर्थ स्थल का विकास करने के लिए उन्होंने 5 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की थी। यह राशि नगरपालिका पिहोवा को प्राप्त हो गई है, जिससे सभी विकास कार्य होने है। इसके उपरांत भी पैसे की कमी नहीं रहने दी जाएगी।


उपाध्यक्ष ने कहा कि आदिबद्री से पिहोवा तक सरस्वती में बिना किसी अवरोध के पानी छोड़ा जाए, इसके लिए संबधित विभाग के अधिकारियों को काम करने की जरूरत है। इस मौके पर थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, एसडीएम पिहोवा दलबीर सिंह, हिरमी के अधीक्षक अभियंता अरविंद कौशिक, जिला राजस्व अधिकारी अशोक मलिक, भाजपा नेता युधिष्ठिर बहल सहित संबधित विभागों के अधिकारी व पिहोवा सरस्वती तीर्थ स्थल के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन


 एक सप्ताह में रिपोर्ट दें हुडा अधिकारी
बोर्ड के उपाध्यक्ष ने माना कि सरस्वती नदी में कई जगह गंदा पानी डाला जा रहा है, इसे जिम्मेदार विभाग तुरंत बंद करवाएं, ताकि सरस्वती नदी की पवित्रता बनी रहे। उन्होंने हुड्डा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुरुक्षेत्र शहर के गंदे पानी को भी सरस्वती नदी में डालने से रोका जाए। अधिकारी इसकी एक्शन रिपोर्ट एक सप्ताह में उपायुक्त को सौंपे।

भाई ऊधम सिंह की हवेली होगी विकसित : भारती
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती ने कहा कि कहा पिहोवा हैरिटेज के नाम से जाना जाए इसके लिए भाई ऊधम सिंह की हवेली को पुरातत्व विभाग के माध्यम से विकसित करवाया जाएगा तथा पीडब्ल्यूडी का नया रेस्ट हाउस बनाया जाएगा। थाना गांव में 100 एकड़ जमीन में हर्बल पार्क बनाने की योजना है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारी से कहा कि कुरुक्षेत्र और कैथल में करीब 27 हजार एकड़ का जंगल है। इस जंगल को विकसित किया जाये।

31 दिसंबर से पहले सरस्वती तीर्थ होगा विकसित
डीसी ने कहा कि 31 दिसंबर से पहले-पहले पिहोवा सरस्वती को विकसित किया जाएगा। पिहोवा में 5 कनाल 12 मरले खरीडवा रोड पर पार्किंग बनाई जाएगी, तीर्थ स्थल की लेवलिंग करवाई जाएगी, पानी को साफ किया जाएगा, महिलाओं के लिए अलग से नहाने का घाट बनवाया जाएगा व अन्य स्थानों पर रिपेयर करवाना भी प्रस्तावित है।  नदी की शीघ्र ही निशानदेही करवाई जाएगी, जहां से सरस्वती नदी निकलती है उस जमीन पर पोल लगाकर कब्जा किया जाएगा और जहां पर किसी का कब्जा है उसको हटवाया जाएगा।

 बनाया जाएगा एक्शन प्लान
बैठक में हैरिटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज ने कहा कि खानपुर के पास करीब 7 गांव के पानी की निकासी सरस्वती नदी में की गई है। इन गांव से बरसात का पानी व अन्य गंदा पानी भी गिर रहा है। इस पर उपायुक्त ने उपाध्यक्ष को आश्वासन दिलवाया कि शीघ्र ही गांव की पानी की निकासी के लिए एक्शन प्लान बनाया जाएगा ताकि गांव के पानी को सरस्वती नदी में गिरने से रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें