फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 23 किलो दूध दे मुर्रा भैंस बनी विजेता

विज्ञापन
पिहोवा। दंदयान डेयरी फार्म के पशुपालक रघबीर सिंह। संवाद
विज्ञापन
पिहोवा। राजकीय पशु चिकित्सालय मोहनपुर के अंतर्गत ईशाक पशु अस्पताल में उपनिदेशक सघन पशुधन विकास परियोजना के तहत मिल्क रिकॉर्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दंदयान डेयरी फार्म के पशुपालक रघबीर सिंह की मुर्रा नस्ल की भैंस ने 23 किलो दूध देकर 30 हजार रुपये का नकद पुरस्कार जीता।
विज्ञापन

डॉ. आर्यन जीवीडी कराह साहिब ने प्रतियोगिता में शामिल पशुपालकों से कहा कि विभाग उनके प्रोत्साहन के लिए विभिन्न योजनाएं चला रहा है। ईशाक पशु अस्पताल के इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दंदयान डेयरी फार्म की कई भैंसें पहले भी प्रतियोगिताओं में विजेता रही हैं। उन्होंने पशुपालकों को कृत्रिम गर्भधारण, मुंह खुर रोग से बचाव के लिए टीकाकरण, डेयरी फार्म के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को लाभदायक व्यवसाय स्थापित करने सहित कई योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर कमेटी सदस्य हरदीप सिंह मोहनपुर, डॉ. आर्यन कराह साहिब, वीरेंद्र सिंह ईशाक और वीएलडीए कुलदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें