फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का मोस्ट वांटेड आरोपी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने लाडवा के अमित हत्याकांड में मोस्ट वांटेड अपराधी को अवैध हथियारों सहित काबू कर लिया है। 24 जुलाई, 2019 की शाम को लाडवा तहसील रोड पर कुछ युवकों ने अमित ठाकुर व उसके दो दोस्तों गगन व बलविंद्र पर हमला कर दिया था। मोहाली के निजी अस्पताल में अमित ने 26 जुलाई को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इस मामले में पांच अन्य आरोपियों को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी निर्मल उर्फ भुल्लर वासी वार्ड नंबर 12 लाडवा अभी भी फरार था, जिसे अपराध शाख-1 ने नाकाबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि अपराध शाखा-1 के प्रभारी निरीक्षक गुरविंद्र सिंह के नेतृत्व में हवलदार अरविंद सिंह, अमित कुमार, गुरबख्श सिंह और सिपाही संदीप कुमार की टीम थाना लाडवा के एरिया में गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार सहित गांव बड़शामी की तरफ से आएगा। जो किसी खतरनाक घटना को अंजाम दे सकता है और वह थाना लाडवा में दर्ज हत्या के एक मामले में मोस्ट वांटेड भी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव बड़शामी के पास नाकाबंदी करके शक के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर उसका नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम निर्मल उर्फ भुल्लर वासी वार्ड नंबर 12 लाडवा बताया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस द्वरा गहनता से पूछताछ में अरोपी ने कबूला कि अमित की हत्या करने वाले गैंग में वह भी शामिल था पुलिस ने आरोपी को काबू करके उसके विरुद्ध थाना लाडवा में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी पर दर्ज मामले
-वर्ष 2011 में जगतार वासी लाडवा पर गोली चलाई थी, जिस पर उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था
-वर्ष 2012 में थाना लाडवा में नाजायज असला रखने का मामला
-वर्ष 2014 में थाना लाडवा में 326 का मामला दर्ज हुआ
-थाना रादौर में हत्या के प्रयास का मामला
-थाना सदर थानेसर में नाजायज असला व हत्या के प्रयास का मामला
-थाना लाडवा में धारा 326 का मामला
-जुलाई 2019 में लाडवा वासी अमित की हत्या करने में मुख्य आरोपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें