फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप कर्मचारी हड़ताल पर

Thu, 15 May 2014 12:25 AM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की थानेसर कार्यकारिणी की बुधवार को बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता बलजीत सिंह ने की।
विज्ञापन


बैठक में अप्रैल 2014 की वेतन न मिलने के बारे में विचार-विमर्श किया और इसके बाद यूनियन के कार्यकारिणी सदस्य वेतन के संबंध में नगर परिषद के ईओ से मिले। ईओ से कोई संतोषजनक उत्तर न मिलने पर यूनियन ने नगर परिषद कार्यालय में हड़ताल शुरू कर दी।

इस दौरान नगर परिषद कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बलजीत सिंह ने कहा कि वे वेतन न मिलने के कारण ही हड़ताल करने पर जाने को मजबूर हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस हड़ताल के लिए उन्होंने पूरी तरह से ईओ को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा, हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर सचिव जसवंत, सलाहकार गुरचरण सिंह, सुभाष और कृष्ण कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें