फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नगरपालिका कार्यालय में स्टाफ की कमी, शहरवासियों को झेलनी पड़ रही परेशानी

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। नगरपालिका कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
इस्माइलाबाद। नगरपालिका कार्यालय में स्टाफ की कमी के चलते आम जनता को अपने काम करवाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते शहरवासियों में काफी रोष पनप रहा है। शहरवासी बलदेव, अंग्रेज सिंह, सतनाम सिंह, पंकज, मयंक, राजेश कुमार आदि ने बताया कि नगरपालिका कार्यालय में स्टाफ की कमी लंबे समय से चल रही है। जब भी वे अपने काम के लिए नगरपालिका में जाते हैं तो अधिकारियों व कर्मचारियों के न होने का जवाब उन्हें मिलता है, जिससे उनके समय व आर्थिक नुकसान होता है। उन्होंने बताया कि नगरपालिका के सचिव भी जहां स्थायी नहीं है, उसके लिए भी पिहोवा नगरपालिका के सचिव पर जहां का अतिरिक्त चार्ज है। इसके अलावा एमई लाडवा को जहां का अतिरिक्त चार्ज दिया हुआ है।
विज्ञापन

जहां पर जेई की दो पोस्ट हैं, जिसमें पिहोवा के जेई को जहां का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है इसके अलावा जहां पर तैनात स्थायी जेई को शाहबाद का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है इसके चलते अधिकारियों पर काम का अधिक दबाव रहता है और सप्ताह में एक या दो दिन ही जहां पर अधिकारी बैठते हैं, ऐसे में लोगों की समस्याओं का निपटारा नहीं हो पाता। आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहरवासियों ने कहा कि टैक्स काम नाम को मोटी वसूली की जाती है लेकिन आम जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए स्टाफ की कमी सरकार द्वारा पूरी नहीं की जाती। उन्होंने मांग रखी है कि जल्द से जल्द नगरपालिका कार्यालय में स्थायी स्टाफ रखा जाए।


स्टाफ की कमी के बारे में आलाधिकारियों को अवगत करवाया : चेयरपर्सन



नगरपालिका चेयरपर्सन मेघा बंसल ने कहा कि नगरपालिका कार्यालय में स्टाफ की कमी के बारे में आलाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही यहां पर स्थायी स्टाफ नियुक्त कर दिया जाएगा इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। आम जनता को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के कार्यालय में आने के दिन तय किए हुए हैं। शहरवासी उस दिन आकर अपने काम करवा सकते हैं। किसी शहरवासी को कोई समस्या आती है तो वह उनसे संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें