कुरुक्षेत्र। आदर्श चुनाव आचार संहिता की दृढ़ता से पालन किया जाए। कहीं पर भी आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत रिटर्निंग अधिकारी को दें। सभी रिटर्निंग अधिकारी नामांकन प्रक्रिया को लेकर समय रहते सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर लें। ये निर्देश जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा सिंह ने दी है।
उन्होंने कहा कि उम्मीदवार 11 से 17 फरवरी, 2025 तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इसके लिए समय सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच निर्धारित किया गया है। 12 व 16 फरवरी को अवकाश होने के कारण कोई नामांकन दाखिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं और अलग-अलग कार्यों के लिए समुचित प्रबंधन के लिए उच्च अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।