फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: आप की नगरपालिका चेयरपर्सन जजपा में शामिल, प्रदेश में पार्टी की एक मात्र चेयरपर्सन थीं निशा

Fri, 28 Apr 2023 10:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, इस्माईलाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पार्टी में शामिल कराया। यह प्रदेश में आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है और वहीं दूसरी और जजपा पार्टी को बड़ी मजबूती मिली है।
विज्ञापन
आप की नगरपालिका चेयरपर्सन जजपा में शामिल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में आम आदमी पार्टी की प्रदेश की एकमात्र नगरपालिका चेयरपर्सन निशा कानो वाघा ने शुक्रवार देर सायं आम आदमी पार्टी को अलविदा कह दिया। इसके साथ ही उन्होंने जजपा में शामिल होने की घोषणा की। कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद से नगरपालिका चेयरपर्सन निशा कानो वाघा को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पार्टी में शामिल कराया और उन्हें पूरा मान-सम्मान देने का भी भरोसा दिया। यह प्रदेश में आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है और वहीं दूसरी और जजपा पार्टी को बड़ी मजबूती मिली है। इससे जजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।

विज्ञापन


जजपा जिला प्रधान कुलदीप जखवाला ने कहा कि पार्टी की लाभकारी नीतियों को देखते हुए चंडीगढ़ में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में निशा कानो वाघा व उनके पति पुनीत गर्ग ने अपने साथियों सहित जजपा पार्टी ज्वाइन की है। इस मौके पर उनके साथ कुलदीप मुलतानी, गुरलाल, जसविंद्र सिंह खैरा, शाहबाद से विधायक रामकरण काला सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शहर की चेयरपर्सन द्वारा आम आदमी पार्टी को अलविदा कह कर जजपा में शामिल होने से शहर की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है। वह जून 2022 में ही नगर पालिका चेयरपर्सन बनी थी। जहां पहले नगरपालिका दो धडों में बंटने से विकास कार्यों को लेकर नगरपालिका की बैठकें सिरे नहीं चढ़ रही थीं।
विज्ञापन


अब नगरपालिका चेयरपर्सन द्वारा जजपा पार्टी का दामन थापने से विकास की गाड़ी पटरी पर लौटने की उम्मीद जताई जा रही है। जेजेपी में शामिल होने के बाद निशा ने कहा कि उन्होंने जेजेपी की नीतियों और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है और अब वे पिहोवा हलके में जेजेपी की मजबूती के लिए काम करेगी।

... जब कहा था मैं कैसी चेयरपर्सन
नगरपालिका चेयरपर्सन निशा कानो वाघा ने पिछले दिनों कुरुक्षेत्र पंचायत भवन में हुई जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी दर्द ब्यां किया था। उन्होंने गत दिसंबर माह में बैठक की अध्यक्षता कर रहे शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के समक्ष ही खुले तौर पर बताया था कि उनके यहां तो विकास कार्य तो दूर उनके कहने से साफ-सफाई तक शहर में नहीं हो पा रही है। बैठक के बाहर पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने काम न होने पर सत्तासीन पार्टी के राज्यमंत्री को अपरोक्ष रूप से निशाना बनाया था। वहीं बैठक में भी कहा था कि वे कैसी चेयरपर्सन है, जो एक भी विकास कार्य नहीं करवा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें