फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कोरम पूरा हुए बिना पास कर दिया नपा का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। दो दिन पूर्व हुई नगर पालिका बजट की बैठक पर पूर्व प्रधान हरीश क्वात्रा व कुछ पार्षदों ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बिना कोरम पूरा किए ही बजट पास कर दिया गया जबकि पार्षदों को तय समय के अनुसार बैठक की सूचना भी नहीं दी गई। 13 मार्च को होने वाली बैठक की सूचना पार्षदों के पास एक दिन पहले देर शाम को ही पहुंचाई गई, वहीं 11 सदस्यों का कोरम पूरा किए बिना ही बजट पास कर दिया।
यह पूरी तरह से गैर कानूनी है। हरीश ने कहा कि बजट की बैठक में पार्षदों का अनुपस्थित रहना और कोरम पूरा किए बगैर बजट पास कर देना पूरी तरह से प्रधान की प्रत्येक कार्य क्षेत्र में असफलता को दर्शाता है।
विज्ञापन


कई पार्षद जता रहे असंतुष्टि
नपा उप प्रधान भाविका कवात्रा, पार्षद पंकज सिंगला, विजय कलसी, सुनील बतरा, अमित सिंघल, अमृत लाल, पार्षद प्रतिनिधि प्रभजीत सिंह तनेजा, कुलवंत शर्मा और अजय तुषार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे बजट के नहीं बल्कि प्रधान की भ्रष्टाचार से लिप्त कार्यशैली के खिलाफ हैं। सोमवार को बैठक संबंधी पूरी जानकारी लेने के उपरांत वे इसकी शिकायत लेकर उच्च अधिकारियों के पास जाएंगे।
पार्षद विजय कलसी ने कहा कि बजट की मीटिंग में वार्ड के काम नहीं लिखने थे बल्कि बजट पर ही चर्चा होनी थी, लेकिन नगरपालिका प्रधान को चर्चा किसी भी हालत में मंजूर नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बैठक में प्रधान के अपने ही पार्षद नहीं पहुंचे, दूसरों की तो बात ही क्या। विजय कलसी ने कहा कि दोनों पक्षों के पार्षदों की बजट बैठक में अनुपस्थिति से सिद्ध हो गया है कि प्रधान पूरी तरह से पार्षदों का विश्वास खो चुके हैं। पार्षद पंकज सिंगला ने कहा कि जब नगरपालिका की बजट की बैठक के लिए एजेंडा निकाला गया तो प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लगी हुई थी। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करके प्रधान ने एक बार पुनः अपनी कार्यशैली में अपरिपक्वता का परिचय दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें