कुरुक्षेत्र। कुवि स्टेडियम परिसर में महिला इंटर कॉलेज शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा के विभिन्न कॉलेजों से आईं छात्राओं ने प्रतियोगिता में जौहर दिखाए। प्रतियोगिता दो दिन चली। इसमें छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंतिम दिन आर्य पीजी कॉलेज पानीपत की छात्रा मृदुल की टीम ने अन्य टीमों को पछाड़कर प्रथम स्थान पाया और स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
मृदुल ने बताया कि उसकी टीम में काजल, सृष्टि, पूजा एवं तनु ने पांच अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया जबकि एसडी कॉलेज अंबाला कैंट की टीम ने तीन अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा देशबंधु गवर्नमेंट कॉलेज पानीपत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मृदुल शर्मा ने बताया कि आर्य पीजी कॉलेज इससे पहले भी शतरंज प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर विजेता घोषित हो चुका है। इस मौके पर डोनर फाउंडेशन के चेयरमैन रजनीश गुप्ता, आर्यन, अनुभव, डॉ. वीणा गुप्ता एवं जय किशन शर्मा भी मौजूद रहे।