फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याही फेंकना घटना नहीं बल्कि मेरे ऊपर सुनियोजित जानलेवा हमला था : सैनी

Thu, 20 Oct 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
सांसद राजकुमार सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरे ऊपर केवल स्याही फेंकने की घटना नहीं थी, बल्कि सुनियोजित रुप से किया गया जानलेवा हमला था। हमलावरों ने गला तक दबाने का प्रयास किया। उस दौरान फरार हुआ एक हमलावर हथियार से भी लैस था, जो अधिक भीड़ होने के चलते चला नहीं सका। इसी वजह से ही वह मौके पर फरार हुआ। इन हमलावरों में से संदीप व प्रवीण नामक आरोपी इनेसो से जुड़े हुए हैं और वे सांसद दिग्विजय चौटाला के राइट हैंड भी है। यह आरोप सांसद राजकुमार सैनी ने लगाए। रविवार को महाराजा अजमीढ़ जयंती समारोह के अवसर पर हुई घटना के बाद बुधवार को सांसद सैनी खुल कर मीडिया के सामने आए।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि काबू किए गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी कि हमलावरों को किसने भेजा है। उन पर लोगों की भीड़ केे बावजूद जानलेवा हमला किया गया है। हमलावरों ने पहले उन पर स्याही फेंकी और फिर उन्हें गिरा कर दबा लिया। उन्हें इस कदर दबाकर रखा कि सुरक्षाकर्मी ने भी उन्हें मुश्किल से छुड़वाया। ये आरोपी पहले से ही पोजिशन लिए हुए थे और उसी अनुसार ही उन्होंने घटना को अंजाम दिया। सांसद ने कहा कि वह आरोपियों को माफ करना चाहते थे, लेकिन वह उसी दौरान पानीपत में एक रस्म पगड़ी में गए और घटना के कुछ देर बाद ही अभय चौटाला ने इस हमले को मेरे ऊपर ही डाल दिया और कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए यह ड्रामा किया गया है।

इसके बाद ही उन्होंने कार्रवाई का मन बनाया और अब सच्चाई सामने आने पर ही चैन से बैठूंगा। उन्होंने कहा कि विशेष समाज के लोग सरकार व पुलिस प्रशासन भर भरसक दबाव बनाने के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कुरुक्षेत्र एसपी दबाव में आने वाले नहीं हैं और उम्मीद है कि वे सच्चाई उगवाकर ही रहेंगे। सांसद ने कहा कि उन्होंने कभी भी जाति विशेष के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया है, इसके बावजूद हिसार से आकर युवक उन पर हमला कर रहे हैं। जिससे स्पष्ट हो रहा है कि इन युवकों को भड़काया जा रहा है।
विज्ञापन


दीपेंद्र व अभय चौटाला घोल रहे हैं जात-पात का जहर
सांसद सैनी ने कहा कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा व इनेलो नेता अभय चौटाला खुद जात-पात का जहर घोल रहे हैं और दोषी मुझे करार दे रहे हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने तो सरेआम मुख्यमंत्री पर भी जातिगत प्रहार किया है तो वहीं अभय चौटाला स्वयं भाईचारा खराब कर रहे हैं। उनके परिवार के लोग इसी प्रकार की सोच के चलते आज जेल में हैं। उन्होंने कई खाप नेताओं को भी निशाने पर लिया और कहा कि कई लोग मंचों से जातिगत जहर घोल रहे है तो वहीं सरकार पर भी दबाव बनाने में लगे है।

इतना प्रेशर तो अंग्रेजों के जमाने में भी नहीं था
जाति विशेष को निशाने पर लेते हुए सांसद सैनी ने कहा कि ये लोग सरकार व प्रशासन पर इतना प्रेशर बना रहे हैं, इतना तो अंग्रेजों के जमाने में भी नहीं था। उन्होंने कहा कि राजनीति से जुड़े लोग युवाओं व दूसरे लोगों को उकसाने में लगे है।

प्रेमलता ऐसा प्रदर्शन पहले अपने ऊपर करवाएं
प्रेम लता द्वारा स्याही फेंके जाने को लेकर दिए ब्यान पर सांसद सैनी ने उन्हें आड़े हाथों लिया और कहा कि ऐसा रोष जताने का ऐसा जानलेवा प्रदर्शन वह पहले अपने ऊपर करवाकर दिखाएं। रोष किसी का गला घोंट कर नहीं किया जाता। सांसद ने तंज कसा कि वे बड़े नेता की पत्नी हैं, जिसके चलते वह एमएलए भी बनी है। अब वह अनगर्ल ब्यान दे रही हैं।

घटना को लेकर नहीं की किसी से बात
सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि हमले को लेकर उन्होंने सीएम व राज्य एवं केेंद्र सरकार में किसी से भी कोई बात नहीं की है और न ही अपनी सुरक्षा को लेकर उन्होंने कोई पत्र भेजा है। उन्हें पता चला है कि आईबी ने अपने स्तर पर जांच कर सुरक्षा कड़ी किए जाने के लिए सरकार व उच्चाधिकारियों को लिखा है। सरकार चाहेगी तो सुरक्षा बढ़ा देगी, लेकिन जीवन व मौत किसी व्यक्ति के हाथ में नहीं है और न ही मैं इसमें विश्वास करता हूं। लेकिन मुझे जगह-जगह घेरने की कोशिश की जाती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें