फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सांसद नवीन जिंदल करेंगे जिला कारागार कुरुक्षेत्र में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला जेल में वॉलीबॉल कोर्ट स्थापित किया गया है। इसका उद्घाटन शुक्रवार को सांसद नवीन जिंदल की ओर से किया जाएगा। इस दौरान वॉलीबॉल के एक रोमांचक एग्जीबिशन मैच के माध्यम से कुरुक्षेत्र प्रिजनर्स प्रीमियर लीग-सीजन 1 की औपचारिक घोषणा भी की जाएगी, जो अप्रैल माह में आरंभ होगी। यह पहल कारागार में खेल व सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन


इसका उद्देश्य बंदियों के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ उनके पुनर्वास की दिशा में सार्थक प्रयास करना है। फाउंडेशन के माध्यम से खेलों को अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नई शुरुआत के सशक्त माध्यम के रूप में विकसित किया जा रहा है।

सांसद कार्यालय प्रभारी व पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और सकारात्मक परिवर्तन का प्रभावी साधन हैं। उन्होंने बताया कि खेल गतिविधियां बंदियों में मानसिक संतुलन बनाए रखने, सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करने और सामूहिक सहयोग की भावना को मजबूत करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें