फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सप्ताहभर रहेगी गर्मी, पारा 30 डिग्री पहुंचने की संभावना

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अमीन रोड पर खेत में खड़ी गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में सप्ताहभर तक गर्मी का असर बना रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वीरवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिन पहले शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। इससे तापमान में करीब तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

बारिश के बाद वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला था। वीरवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 119 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। अब मौसम साफ होने के साथ ही तापमान फिर बढ़ने लगा है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास बढ़ रहा है और दोपहर के समय लोगों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
30 डिग्री से ज्यादा तापमान हुआ तो गेहूं की फसल पर पड़ सकता है असर : कृषि उप निदेशक डॉ. कर्मचंद ने कहा कि दिन का तापमान मध्यम स्तर पर है और रातें अपेक्षाकृत ठंडी हैं, जो दाने बनने की अवस्था के लिए लाभकारी होती हैं। दो दिन पहले हुई हल्की बूंदाबांदी से मिट्टी में नमी बनी है जिससे फसल को फायदा मिला है।
विज्ञापन

हालांकि तापमान अचानक 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचता है तो दाने की भराई प्रभावित हो सकती है। इसलिए किसानों को सिंचाई प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने और मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार फसल की देखभाल करने की सलाह दी जाती है।

कुरुक्षेत्र। अमीन रोड पर खेत में खड़ी गेहूं की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें