फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सांसद नवीन जिंदल ने युवाओं को दिए सफलता के मंत्र

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आयुष विवि में युवाओं से संवाद करते सांसद नवीन जिंदल। पीआरओ
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। सांसद नवीन जिंदल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के मंत्र दिए। जिंदल ने युवाओं को दबाव का सही प्रबंधन करने, अपनी रुचि और जुनून के अनुसार कॅरिअर चुनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कौशल विकास, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच अपनाने पर जोर दिया। जिंदल ने कहा कि सीमित दबाव बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है लेकिन अत्यधिक दबाव कार्यक्षमता को प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को माता-पिता के दबाव में विषय अथवा पेशा न चुनने की सलाह दी। मनचाहा कॅरिअर न मिलने पर वर्तमान क्षेत्र में रुचि विकसित कर मेहनत से आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर साहिल सुधा सहित कई शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें