फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एशियन गेम्स में अलीशा को मौका दिलाने के लिए सांसद नवीन जिंदल ने उठाई आवाज

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सांसद नवीन जिंदल के साथ कराटे खिलाड़ी अलीशा चौधरी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एशियन सीनियर कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली हरियाणा की कराटे खिलाड़ी अलीशा चौधरी को 2026 एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिलाने के लिए सांसद नवीन जिंदल आगे आए हैं। उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए), भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और संबंधित संस्थाओं से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर समाधान निकालने की मांग की है।
विज्ञापन

सांसद नवीन जिंदल ने अलीशा चौधरी से मुलाकात कर उन्हें इंडोनेशिया के बाली में आयोजित 22वीं एशियन सीनियर कराटे चैंपियनशिप में महिला कुमिते (55 किलोग्राम) वर्ग का स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। इस उपलब्धि के साथ अलीशा एशियन सीनियर कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली कराटे खिलाड़ी बनी हैं।
सांसद ने कहा कि अलीशा खेल मंत्रालय की पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं, लेकिन देश में कराटे के लिए मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल महासंघ नहीं होने के कारण उनका एशियन गेम्स-2026 में खेलना अनिश्चित बना हुआ है। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को प्रशासनिक कारणों से देश का प्रतिनिधित्व करने से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। नवीन जिंदल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी. उषा, भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय ओलंपिक संघ से अपील की है कि इस मामले में जल्द निर्णय लेकर अलीशा को एशियन गेम्स में भारत की ओर से खेलने का अवसर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें