हरियाणा की बीजेपी सरकार हरियाणा के हितों की रक्षा नहीं कर पा रही है। इसके पहले भी रेल कोच फैक्ट्री, इंटरनेशनल एयरपोर्ट हरियाणा से गए तो ये सरकार मूकदर्शक बनी रही। उन्होंने जोर देकर कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही पानी और एसवाईएल मामले में अपना फैसला दे चुका है लेकिन डबल इंजन सरकार उसको लागू नहीं करवा पाई। मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि पानी रोकने की घटना को हल्के में ना लें तुरंत प्रधानमंत्री जी से मिलने का समय लें। इस मामले में हम सरकार के साथ हैं और एक साथ प्रधानमंत्री जी से मिलने जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे पिछले साढ़े 9 साल से प्रधानमंत्री जी से समय मिलने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार प्रधानमंत्री जी से समय लेने में भी विफल साबित हुई है इसलिए कांग्रेस सांसदों ने देश के प्रधानमंत्री से हरियाणा के जल हितों की रक्षा के लिए मिलने का समय मांगा है।