फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता पत्र पर हस्ताक्षर, खुलेंगे रोजगार के नए अवसर : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शुक्रवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग (नॉर्दर्न रीजन) कानपुर के बीच राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना (एनएटीएस) के अंतर्गत प्रशिक्षुता आधारित डिग्री कार्यक्रम (एईडीपी) के कार्यान्वयन हेतु समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल तथा बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के डिप्टी डायरेक्टर संदीप कुमार ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन



कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग (नॉर्दर्न रीजन), कानपुर के साथ समझौता करने से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए रोजगार के नवीन अवसर पैदा होंगे। उद्यमिता एवं रोजगार को बढ़ाना कुवि की प्राथमिकता है। इस समझौते का उद्देश्य स्नातक स्तर के छात्रों की रोजगार क्षमता में सुधार करना, उच्च शिक्षा संस्थानों और उद्योगों के बीच सक्रिय संपर्क को बढ़ावा देना तथा उच्च शिक्षा संस्थानों और बीओएटी (एनआर) के साथ साझेदारी में प्रशिक्षुता एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) के प्रभावी कार्यान्वयन की ओर से छात्रों के बीच कौशल अंतर को पाटना है।

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि कुवि में प्रशिक्षण, प्रशिक्षुता एवं रोजगार केंद्र, कुटिक, स्वरोजगार सृजन केंद्र भी बनाए गए हैं जो विद्यार्थियों के लिए रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को कुवि ने देश में सर्वप्रथम इसके सभी प्रावधानों के साथ लागू किया है। प्रशिक्षुता प्रशिक्षण बोर्ड के प्रतिनिधि संदीप कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना (एनएटीएस) योजना के तहत, युवाओं को अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाती है। इस समझौते के तहत छात्रों के बीच एनएटीएस और एईडीपी कार्यक्रमों का प्रचार और जागरूकता सृजन करने में मदद मिलेगी। प्रो. जसविंद्र सिंह ने बताया कि एनएटीएस और एईडीपी के तहत प्रशिक्षुता प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए उच्च शिक्षा संस्थानों-विश्वविद्यालयों के सहयोग से उद्योगों और उद्योग संघों के साथ कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन



एईडीपी के अप्रेंटिसशिप घटक को लागू करने के लिए हुई सहमति

समझौते के तहत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय तथा बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग (नॉर्दर्न रीजन), कानपुर दोनों पक्ष यूजीसी के दिशा-निर्देश के अनुसार स्नातक स्तर के कार्यक्रमों बीसीए, बीकॉम प्रोफेशनल, बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज तथा बीएससी एलएलटी के छात्रों के लिए अप्रेंटिसशिप इंबेडिड डिग्री प्रोग्राम (एईडी) के अप्रेंटिसशिप घटक को लागू करने के लिए सिद्धांत रूप से सहमत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें